स्वच्छता महा अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सोमवार 23 सितंबर को नगर निगम गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे हैं, स्वच्छता महा अभियान के तहत शाहपुर आवास विकास कॉलोनी में स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता ही सेवा है बीमारी जानलेवा है विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल की प्राचार्या निवेदिता कौशिक ने।स्वच्छ हवा एवं स्वच्छता के विषय पर प्रकाश डाला। अपने शहर को स्वच्छ कैसे रखें इस विषय पर संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी जोन 10 की टीम द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया तथा स्वच्छता के बारे में बच्चों से कुछ प्रश्न किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाली आमना हुसैन,द्वितीय स्थान पाने वाली आयुषी तिवारी एवं तृतीय स्थान पर आने वाली आरोही पांडेय को भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता एवं रागिनी जायसवाल द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी के आदित्य चौधरी सौरभ मिश्र, विशाल सिंह चौहान, अनु पासवान, पिंकी यादव, सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

1 hour ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

1 hour ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

4 hours ago