राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बेलगाम भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे सरकार – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा व उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी व शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर होने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर भाजपा नेताओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने व स्मारक स्थल पर निर्माण को रोकने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित पत्रक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि राहुल गांधी का परिवार देश के लिए बलिदान देने वाला परिवार रहा है।इन्होंने देश में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है।इससे नाराज होकर भाजपा व उसके साथ सरकार चला रहे सहयोगी दलों के नेता व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के बढ़ते लोकप्रियता से भाजपा घबराकर अपने नेताओं को इस तरह के अशोभनीय टिप्पणी करने के लिए बढ़ावा दे रही है।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह सैथवार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा कर एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था दी जाए, इसी तरह के नफरती लोगों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की हत्या करा दी थी। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि राहुल गांधी को देश में मिल रहे प्यार व सम्मान से परेशान होकर यह लोग उनके विरोध में अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में विस्मिल्लाह मुन्ना लारी,वरुण राय,आनन्द देव गिरि, नागेन्द्र शुक्ल,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,गोविन्द मिश्र, नीलेश मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,सुनील द्विवेदी, रवींद्र सिंह, अब्दुल जब्बार, विजय शंकर मिश्र, महेंद्र अम्बेडकर, विनोद दूबे, मनोज मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र पांडेय, आनन्द शंकर,अवधेश यादव, कमलेश मिश्र, टुन्नू,वीरेंद्र तिवारी, राजेश सिंह, नियामत अंसारी,सुबाष राय सैथवार,धुपलाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago