बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को वितरित किए गए उपकरण

उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बाबागंज : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबागंज परिसर में आयोजित एलिम्को उपकरण वितरण कैम्प में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय बाबागंज के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लॉको से आए हुए दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, रोलेटर, हेयरिंग एड , एमआरकिट, ब्रेल किट, सहित विविध उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने बताया कि जुलाई माह में आयोजित मेजरमेंट कैंप में चिन्हित 192 बच्चों में से 15 बच्चों को ट्राईसाइकिल, 15 बच्चों को छोटी व्हील चेयर 25 को बड़ी, सीपी सी चीयर 4, एल्बो क्रांच 4, एल्बो क्रांच द्वितीय 24, एमआर किट 76, बैक स्लेट 2, हियरिंग एड 42, वह 4 को स्मार्ट कैन दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री वर्मा ने कहा कि दिव्यांग जन स्वयं को दिव्यांग समझकर हीन भावना का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विशिष्ट है आप अपनी विशिष्टता को पहचाने और अपनी कार्यक्षमता के अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करें आप जीवन में अवश्य सफल होगें।सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं व योजनाओं का लाभ उठाए। ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह ने कहा योगी सरकार जनमानस के हित के लिए सदैव तत्पर है। उपकरण पाने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। इस मौके पर बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा, डीसी समेकित शिक्षा राकेश मिश्रा, रिसोर्स पर्सन जय वीर सिंह, दीपक सिंह विशेष शिक्षा शिक्षक अशोक कुमार, विनोद कुमार, संकुल शिक्षक करुणाकृष्ण श्रीवास्तव, आनंद भूषण मिश्र, अविराज सैनी, सुनील कुमार, संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मो0 अनवर सहित अपना दल (एस) विधानसभा अध्यक्ष पेशकार पटेल व जिला सचिव प्रमोद पटेल उपस्थिति रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

2 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

14 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago