पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का किया गया आयोजन

वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें : विधायक

शिवालय बाग प्रांगण में अतिथि भवन हेतु विधायक को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पौराणिक पांडव कालीन शिवालय बाग मंदिर परिसर नानपारा में मालवीय मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर शिवालय बाग मंदिर परिसर में 108 पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का संकल्प लिया गया।आयोजित चौपाल में शिवालय बाग मंदिर व्यस्थापन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथि भवन मांग करते हुए विधायक रामनिवास वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें किसान परिषद , गायत्री परिजन , शिक्षक महासभा , ग्राम प्रधान संगठन पदाधिकारियों सहित अपना दल पदाधिकारियों ने सहभाग कर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया।शिवालय बाग मंदिर परिसर में आयोजित पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है की हम सब मिलकर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में रोपण करें और उनके संरक्षण का भी सामुहिक प्रयास करें ।वृक्षा रोपण जन जागरण महाअभियान आयोजन के लिए विधायक नानपारा ने शिवालय बाग मंदिर प्रबंधन को साधुवाद दिया और वृक्षा रोपण महाअभियान में हर संभव सहयोग देने का वायदा किया।आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष (मंदिर प्रबंधक) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की मिशन के तत्वावधान में पर्यावरण जल संरक्षण के दृष्टिगत मठ मंदिर , शिवालय , विद्यालय व नदियों तथा झीलों के किनारे बड़े पैमाने पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व स्थानीय जन सहयोग से उनके संरक्षण का प्रभावी कार्य किया जा रहा है , साथ ही संगठन की ओर से जन जागरण महाअभियान भी चलाया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता समाजसेवी राहुल पाण्डेय ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पर्यावरणविद धीरेंद्र शर्मा ने किया। अध्यक्ष प्रधान संगठन बलहा शादिर हुसैन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षा रोपण महाअभियान की सराहना की और आगंतुक अथितियों को अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
आयोजित चौपाल की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग वीरेन्द्र गिरी महाराज ने किया।आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से नानपारा नगर पालिका पर्यावरण प्रेक्षक चमन चौरसिया , समाजसेवी जन प्रतिनिधि पंकज जायसवाल , व्यापारी नेता राम स्वरूप अग्रवाल , किसान नेता सरदार सुखविंद्र सिंह , पर्यावरण विद , बबलू श्रीवास्तव , समाजसेवी आर सिंह , पर्यावरण विद शिक्षक नेता रमेश मिश्र , समाजसेवी रोहित चौरसिया समेत सैंकड़ो श्रद्धालु आस्थावान जन व पर्यावरण रक्षक उपस्थित रहे ।समापन अवसर पर विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ,प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव तथा वनाधिकारी सुरजीत सिंह व महंत शिवालय बाग वीरेन्द्र गिरी महाराज के नेतृत्व में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर समूचे परिक्षेत्र में वृक्षारोपण व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago