विवि में प्रवेश परीक्षा शुरू, आठ राज्यों के अभ्यर्थी हुए शामिल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय,गोरखपुर में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हुई। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज परीक्षा केंद्र का दौरा किया और परीक्षार्थियों से परीक्षा तथा परिसर की व्यवस्था के बारे में उनकी राय जानी।
शुक्रवार की सुबह मुख्य नियंता के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा प्रारंभ हुई । अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से मार्ग और भवन संकेतक के पोस्टर लगाए गए थे और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी लगाए गए थे।

आठ राज्यों के अभ्यर्थी हुए शामिल

शुक्रवार की परीक्षा में देश के विभिन्न क्षेत्रों के अभ्यर्थी सम्मिलित हुए । सुबह के सत्र में बी.ए.जे.एम.सी. विषय में मुख्य रूप से बिहार से , झारखंड से ,पश्चिम बंगाल से और एम.ए. अंग्रेजी विषय में बिहार से और नागालैंड से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
इसी प्रकार सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में मध्य प्रदेश से, महाराष्ट्र से, बिहार से और दिल्ली से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था ।अभ्यर्थियों ने कुलपति से बातचीत करते हुए परीक्षा व्यवस्था के प्रति संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

पहले दिन 88 प्रतिशत रही उपस्थिति

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह के सत्र में 2 विषयों बी.ए.जे.एम.सी.और एम.ए. अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें कुल 372 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 329 अभ्यर्थी उपस्थित और 43 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 88% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में एक विषय की प्रवेश परीक्षा में डी.फॉर्म.विषय की आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 318अभ्यर्थियों में से 271 अभ्यर्थी उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे । इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 85% उपस्थिति दर्ज की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago