बस अड्डे पर 34 लाख से बनेगा टिन शेड सांसद ने किया भूमि पूजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सदर सांसद शशांक मणि ने शुक्रवार को देवरिया बस अड्डे पर प्रस्तावित टिन शेड के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी। पिछले काफी दिनों से बस अड्डे के भवन के ध्वस्तीकरण के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था।प्रस्तावित बस स्टेशन के निर्माण में विलंब होने तथा अत्यधिक गर्मी और धूप से यात्रियों के बचाव के लिए सदर सांसद ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से वार्ता कर तब तक के लिए अस्थाई व्यवस्था करने का आग्रह किया था। जिसके लिए परिवहन विभाग से 34 लाख रुपया उपलब्ध कराया गया है। शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सदर सांसद ने अस्थाई टिन शेड के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि लंबी प्रतिक्षा के बाद टिन शेड के निर्माण से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, अंकुर राय, दिवाकर मिश्रा, सचिंद्र शाही दीपू, सुभाष तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान, राकेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

5 minutes ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

32 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

5 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

5 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

8 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

8 hours ago