यातायात व्यवस्था सुगम सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें -एसएसपी

नाबालिग चालकों के वाहनों की जब्तीकरण सुनिश्चित की जाये- एसएसपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यातायात व्यवस्था सुगम सुचारू रूप से संचालित हो जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार का असुविधा ना होने पाए, दिए गए आदेशों का अनुपालन न करने वाले थाना प्रभारियों चौकी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने नगर क्षेत्र राज पत्रिक अधिकारियों यातायात और थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि, दिए गए आदेशों का अनुपालन शत प्रतिशत होना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि
यातायात को सुगम बनाने के लिये संबंधित अधिकारियों के द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण न होने दिया जाये जहाँ पर भी पूर्व में अतिक्रमण हटवाया गया है, वहां पर पुनः अतिक्रमण न हो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित चौकी प्रभारी की होगी जहाँ-जहाँ पर अन्य विभागों (पी.डब्लू.डी./नगर निगम/एन.एच.आई. इत्यादि) द्वारा कार्यवाही की जानी है, संबंधित अधिकारी/चौकी प्रभारी द्वारा समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये।मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस/सिविल पुलिस द्वारा पीक टाईम के समय अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाकर सुगमता यातायात संचालित करवाया जाये। ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर उनके रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसेन्स की चेकिंग की जाये । ई-रिक्शा चालकों के गलत रजिस्ट्रेशन एवं नाबालिग चालकों के वाहनों की नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। किसी भी दशा में नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा न चलाया जाये ।भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जाये जिसमें स्थानीय व्यापरियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। अराजक तत्वों की गतिविधियों पर सतत् दृष्टि बनायी रखी जाये।समय समय पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना सुनिश्चित किया जाये सभी निर्देशों का पालन पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के निकट पर्यवेक्षण में कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। यदि किसी चौकी प्रभारी/पुलिसकर्मी द्वारा उक्त कार्यों में लापरवाही बरती गई तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

57 minutes ago

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…

1 hour ago

लक्ष्य प्राप्ति हेतु पूरी ऊर्जा के साथ परिश्रम ज़रूरी -डॉक्टर अजय

कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन की तकनीक व व्यावसायिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…

2 hours ago

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

2 hours ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

4 hours ago