महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय नगर में गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति व पूर्व सैनिक सेवा समिति तत्वाधान में विजय दिवस रैली निकाली गयी जिसमें गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना के नेतृत्व में शहीद पुरन बहादुर थापा शहीद प्रदीप थापा रेलवे में शहीद स्मारकों पर शहीदों को माल्यार्पण कर विजय शहीद दिवस मना कर रैली निकाली गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 1971 को भारत और पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा कर 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करा दिया वर्ष 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है इस युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के रूप में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष नर बहादुर राना चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी ,रमेश चंद्र त्रिपाठी ,मोहन थापा, डंबर बहादुर गुरुंग, रमेश राना ,तुल बहादुर थापा ,हेमंत बहादुर, राई मनोज राना, हरि बहादुर गुरुंग, राजबहादुर गुरुंग ,कैप्टन रंजीत सिंह राना ,रोशन थापा, रानी थापा ,रेनू थापा, सोनी थापा, मनोज थापा ,रामधनी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…