नाले पर अतिक्रमण अतिशीघ्र हटाया जाए -नगर आयुक्त

जटाशंकर रामलीला मैदान पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए- नगर आयुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बरसात होने पर जलनिकासी सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर महानगर के समस्त नालों की लगातार सफाई कराई जा रही हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल धर्मशाला में टिनघर पुलिया एवं सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।
टिनघर पुलिया के बड़े नाले पर बड़े पोकलेन द्वारा सिल्ट निकालने का कार्य कराया जा रहा था। सफाई निरीक्षक रामविजय द्वारा बताया गया कि रामलीला मैदान के पीछे भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहा तक लोगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण करके निर्माण कार्य करा लिया गया है जिससे नाले की सफाई संभव नहीं हो पा रही है, इसके साथ ही टिनघर पुलिया के नाले के दोनों तरफ एवं पूरे रामलीला मैदान पर अतिक्रमण करके अवैध निर्माण कर लिया गया है, रामलीला मैदान की जमीन पर लोगों द्वारा अवैध रूप से गिट्टी बालू मोरंग आदि बेचा जा रहा है पूर्व में इन लोगों को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किया जा चुका है, अभी तक किसी के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को निर्देशित किया कि आज ही प्रवर्तन दल की टीम के साथ टिनघर पुलिया के आसपास, भरत मिलाप से जटाशंकर चौराहे तक एवं रामलीला मैदान की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाना सुनिश्चित करें नगर आयुक्त ने अवर अभियंता विवेकानंद को टिन घर पुलिया की नाली की ऊंचाई बढ़ाकर नाले को स्लैब से ढकने हेतु निर्देशित किया गया सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया पर चल रहे नाला सफाई का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अग्रहरि पुलिया पर बने नए नाले में काफी ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक आदि बहकर आ जा रहा है नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता शैलेश कुमार को अग्रहरि पुलिया पर जगह-जगह जाली लगाने के लिए निर्देशित किया जिससे प्लास्टिक वगैरा बहकर नाले में न जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

7 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

9 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago