बंधे का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण रैट होल भरने के दिए निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर
मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसील अंतर्गत लहसड़ी, लालपुर टिकर, डुहिया मिर्जापुर,खिरवनीया मलौनी बंधें का निरीक्षण किया।बंधे पर हुए रैट होल देखा तत्काल दुरुस्त करने का दिया निर्देश। लोगों से मिलकर बाढ़ आने पर होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने कहा कि जो रैट होल दिखाई दे रहा है उसे समय से पूरा भर लें। बंधे किनारे जो भी नरकट है उनको भी काट लिए जाएं। बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और कहा कि मानसून कुछ ही दिनों में आने वाला है, ऐसे में बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की उपस्थिति जरूर हो।इस दौरान जेई से बाढ़ पूर्व पानी से बचाव के लिए विभिन्न बांधों के कमजोर स्थलों के मरम्मत करने के निर्देश दिए, वहीं बांधों पर नजर रखने को कहा।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने बांध की स्थिति, रैट कट की मरम्मत, कटाव स्थल, क्षतिग्रस्त स्थल, नदी से बांध की दूरी, नदी से पानी के प्रवाह की दिशा, बांध से ग्रामीण आबादी की दूरी व प्रभावित होने वाली आबादी की भौगोलिक स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया जिससे आपात स्थितियों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर सुगमता से पहुंचा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 hour ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

5 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

24 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago