ग्राम सभा की 2 हेक्टेयर भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में तहसील खलीलाबाद में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमें शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन खान, क्षेत्रीय लेखपाल जय शंकर यादव, चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तथा राजस्व टीम पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम नगवा तहसील खलीलाबाद में गाटा संख्या 312 जो राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है तथा जिसका रकबा 2.117 हे. है पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।
ज्ञातव्य है कि उक्त भूमि पर गांव के ब्रह्मानंद पुत्र किशोर, राधेश्याम पुत्र भागदेव, अर्जुन पुत्र राम नयन, नजमा पत्नी सुभान अली, दयाराम पुत्र रामायण, चिरकुट पुत्र किशोर, जगजीवन पुत्र राम ललित आदि द्वारा खलिहान की भूमि पर अस्थाई छप्पर-टीन शेड रखकर अवैध अतिक्रमण किया गया था। इन सभी के पास गांव में अन्य आवासीय मकान पहले से होने के बाद भी खलिहान की भूमि पर कब्जा करने की नियत से टीन शेड रखा गया था तथा तहसील प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी उपरोक्त सभी के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।
जिसे अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के निर्देश के क्रम में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई साथ ही उन्हे यह भी अवगत कराया कि भविष्य में इसी प्रकार अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago