मुठभेड़ या फर्ज़ी एनकाउंटर? घायल बदमाश ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश सुनील कुमार सिंह ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह मुठभेड़ असली थी या फिर एक फर्ज़ी एनकाउंटर?

पुलिस की ओर से मुठभेड़ का दावा

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार के अनुसार, लक्ष्मीपुर निवासी कुख्यात बदमाश सुनील कुमार सिंह को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सुनील एमएम कॉलोनी निवासी अशरफ को गोली मारने की साजिश रच रहा था। इसी सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी और पूछताछ के लिए जब पुलिस टीम उसे लक्ष्मीपुर ले गई, तो उसने वहां पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली सुनील के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सुनील कुमार का पलटवार: “मुझे पुलिस ने जबरन गोली मारी”

इस पूरी घटना पर घायल सुनील कुमार सिंह ने अस्पताल में मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील ने बताया कि वह पहले से कुछ आपराधिक मामलों में आरोपित है, जिनमें चोरी जैसे केस शामिल हैं, लेकिन उसके ऊपर लगाए गए हत्या की साजिश के आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

उसका कहना है कि उसे नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने शनिवार को गिरफ्तार किया और थाने में जबरन बंद रखा गया। रविवार सुबह उसे एसटीएफ प्रभारी विनोद कुमार और राजू कुमार ने मिलकर उसके घर लक्ष्मीपुर ले जाकर जानबूझकर गोली मारी। उसके अनुसार, गोली मारने के बाद वही पुलिसकर्मी उसे अस्पताल भी लेकर आए।

अब उठ रहे हैं सवाल

इस आरोप के बाद मुठभेड़ की सच्चाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि सुनील कुमार के दावे सही हैं, तो यह एक गंभीर मामला बन सकता है जिसमें उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता होगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।

जांच की मांग तेज

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घायल बदमाश और पुलिस दोनों के बयान परस्पर विरोधाभासी हैं, ऐसे में सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच जरूरी मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago