पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां बदमाश के पैर में लगी गोली

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश हुए गिरफ्तार इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया ।

जनपद मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि घोसी पुलिस और एसओजी / स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि दो इनामी बदमाश क्षेत्र में सक्रिय है इसके आधार पर शुक्रवार भोर में करीब 2 बजे सरहरा पुलिया के पास उक्त दोनों बदमाशो की गई घेराबंदी पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी शुरू । जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश नरेश पुत्र जियाराम के पैर में गोली लगी और वह गिर गया तथा दूसरे बदमाश कोमल को पुलिस ने धर दबोचा इस मुठभेड़ में नरेश के दाएं पैर में लगी गोली जिसका चल रहा है इलाज जिला अस्पताल मऊ में चल रहा हे ।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा, चार कारतूस, और चोरी के 797 ग्राम वजन के 14 चांदी के पायल सहित जेवरात बरामद हुए है । दोनों बदमाश यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं । नरेश ग्राम भोजपुर नारायणपुर का है निवासी , जबकि ग्राम धनपुरा का रहने वाला है कोमल है ये दोनों बदमाश सराफा दुकानों को ही अपना निशाना बनाते थे ।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोमल पर घोसी और रानीपुर थानों में दो-दो मुकदमों सहित कुल छह मामले हैं दर्ज जबकि नरेश पर घोसी और रानीपुर सहित कुल 15 मुकदमे दर्ज है । पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

8 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

9 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

9 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

9 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

9 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

17 hours ago