Categories: Uncategorized

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष टीम ने उपनगर के सोहनाग मोड़ स्थित एक मोबाइल की दुकान पर छापेमारी कर जांच की। टीम को दुकान से कोई अनियमितता नहीं मिली, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। नतीजतन रेलवे स्टेशन तक फैली मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की करीब पचास से अधिक दुकानें दिनभर बंद रहीं।

टीम में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन गोरखपुर की मुख्य अधिकारी ममता राठौर, सीपीओ अतुल यादव, उपनिरीक्षक उदय राज जैन और चालक जितेंद्र शामिल थे। जांच के दौरान दुकानदार से मोबाइल उपकरणों के बिल, दस्तावेज और खातों का सत्यापन किया गया।

मुख्य अधिकारी ममता राठौर ने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह वेरिफिकेशन किया गया। जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई और इस कारण कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि, अचानक हुई कार्रवाई से अन्य दुकानदारों ने एहतियातन अपने शटर गिरा दिए और पूरे दिन बाजार सन्नाटे में डूबा रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

16 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

16 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago