वसई विरार शहर महानगरपालिका नालासोपारा पूर्व में गंदगी का साम्राज्य

नालासोपारा (राष्ट्र की परम्परा ) बृहन्मुंबई महानगरपालिका जहां एक तरफ बरसात के इस मौसम में जलजमाव की रोकथाम रोकने के लिए युद्ध स्तर पर बड़े नालों की सफाई करवा रही है वहीं पालघर जिले के अंतर्गत आने वाले वसई विरार शहर महानगरपालिका के नालासोपारा में नालों में कचरे भरे पड़े हैं। जिससे बढ़ती हुई गंदगी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। फिर भी वसई विरार महानगरपालिका स्वच्छता अभियान के प्रति कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए है। यही नहीं पहली ही बरसात में नालों की सफाई न होने से अनेक झोपड़पट्टियों और सड़कों पर घुटने पर पानी भर गया। जिसके कारण शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय महतो ( बिहारी) ने वसई विरार मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों से नालासोपारा पूर्व के नालों की सफाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नालासोपारा के गणेश नगर , धानींव बाग नाका के अंदर, शिवशक्ति वेल्फेयर सोसायटी,९ एकड़, से लेकर हाइवे सोपारा फाटा , बनोठा पाडा, शिवाजी नगर कचरे के ढेर के कारण गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। जिसके कारण बरसात के इस मौसम में बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय महतो ( बिहारी) ने बताया कि यहां का एक भी नाला अभी तक साफ नहीं किया गया है। जबकि एक ही दिन की बरसात में सड़क पर घुटने तक पानी भर गया। लोगों का यह भी कहना है कि नालों के ढक्कन भी खुले हैं जिससे बरसात में आने जाने वालों के दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय महतो ( बिहारी) ने वसई विरार के मनपा अधिकारियों से जल्द से जल्द साफ सफाई किए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

36 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

45 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago