सामने आई शर्मसार करने वाली तस्वीर

BJP विधायक के पूर्व प्रतिनिधि ने नशे में आदिवासी युवक पर किया पेशाब

CM के हस्तक्षेप के बाद लगी रासुका

मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
सीधी जिले के बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। नशे की हालत में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अपराधी को किसी कीमत पर न छोड़ा जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधी के खिलाफ 294, 504 IPC की धाराओ में NSA (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए। अपराधी केवल अपराधी होता है। उसकी कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती। सीधी मामले को लेकर मैंने निर्देश दिए हैं। आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने। हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
उधर, भाजपा ने कहा है कि प्रवेश शुक्ला का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इस घटना से पूरा मध्य प्रदेश शर्मसार हुआ है। मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचाने वाले बीजेपी नेता, प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने 4-5 जुलाई की रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया, वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा। बेटे की हालत देख मां वहीं रोने लगी। पुलिस ने उन्हें तुरंत घर रवाना किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है प्रवेश शुक्ला बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। उसका यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सीधी जिले के कुबरी बाजार का है, यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी, किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

30 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago