16 से 22 जुलाई, 2023 के मध्य भूजल सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा-सीडीओ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि एवं गिरते भूजल स्तर तथा उस पर आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुये जनसामान्य में इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरुकता की दृष्टि से 16 से 22 जुलाई, 2023 के मध्य भूजल सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसका मुख्य विचार बिन्दु ‘‘यह संकल्प निभाना है, हर बूॅद बचाना है’’ पर आधारित कार्यक्रम होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा दी गयी।
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद बलरामपुर में जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भूजल सप्ताह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें शिक्षा विभाग अपने अधीनस्थ शैक्षिक संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत कर तैयारी पूर्ण करायेंगें। शहरी क्षेत्रों में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अपने व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिग्स आदि का प्रदर्शन करायेंगें। जनपद के जल संचयन क्षेत्र में कार्य कर रहे विभागों यथा कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, लघु सिंचाई विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग द्वारा अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये आगामी 16 से 22 जुलाई, 2023 के मध्य भूजल सप्ताह का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago