बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म,बिजली वितरण व्यवस्था पटरी पर लौटी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल 65 घंटे में ही खत्म हो गई संघर्ष समिति अध्यक्ष बिजली मंत्री के बीच हुए वार्ता के बाद 72 घंटे से पूर्व कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। बीते 16 मार्च 2023 को रात 10:00 बजे से शुरू हुई विद्युत कर्मियों की 72 घंटे की कार्य बहिष्कार हड़ताल को 3:00 बजे से पूरी तरह से बिना शर्त वापस लेने की घोषणा विद्युत संघर्ष समिति ने की और 03 दिनों से चली आ रही हड़ताल आज पूरी तरह से समाप्त हो गई हड़ताल को 19 मार्च को रात 10 बजे 72 घंटे पूरे होने थे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि मंत्री जी ने उनकी सभी मांगों को मान लिया है और कहा है कि अभी तक दर्ज किए गए सभी मुकदमे खत्म किये जाएंगे जिसके बाद हड़ताल एक दिन पहले समाप्त लेने का फ़ैसला लिया गया मंत्री एके शर्मा और कर्मचारी नेता ने संयुक्त रुप से हड़ताल खत्म होने की घोषणा की है
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा और इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया कि अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा. ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो, वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें।
बता दें कि प्रदेश के करीब डेढ़ हजार संविदा कर्मचारियों को ड्यूटी पर न लौटने की वजह से बर्खास्त कर दिया गया था. ये कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन अब उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं. सरकार ने धमकी दी थी कि अगर 18 मार्च को शाम 6 बजे तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, तो सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा. उनकी जगह पर आईटीआई और अन्य डिग्री धारी युवाओं को ट्रेनिंग देकर संविदा पर ही तैनात कर दिया जाएगा

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago