अंधेरे में डूबे चार दर्जन गाँव लोग रहे परेशान
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार की शाम तेज हवाओं के चलते मेन लाइन के पोल से तार उत्तर जाने से, बरहज नगर सहित चार दर्जन गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार की शाम 6:00 बजे से मंगलवार की अपरह्न 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जनता रही परेशान । बरहज की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, हवा के झोको के साथ विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती हैं। भीषण गर्मी विद्युत कटौती के खिलाफ आवाम में गुस्सा है। कटौती का चौतरफा असर दिख रहा है। बिजली के अभाव में रात को लोगों की नींद गायब हो गई। छत पर टहल कर रात गुजारनी पड़ी हैं। गर्मी से परेशान बच्चों को संभालना मुश्किल साबित हो रहा है। कटौती से छात्र से लेकर गृहिणी और व्यापारी सभी परेशान हैं। दुकानदारी चौपट होने से व्यवसायी हलकान हैं। भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्त, जितेन्द्र कुमार भारत ने विद्युत संकट के लिए सीधे तौर पर विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बार बार की कटौती में सुधार किया जाय, ताकि जनता को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल सके।
गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…
दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…
विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…
भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…