दो दिन से अंधेरे में पित्तूपुर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप, विभाग बेपरवाह

बिजली बहाली की मांग को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुफ्तीगंज अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर के पित्तूपुर गांव में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे गांव की बिजली गुल हो गई।

घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे नाराज ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ठप हो गई हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.) को फोन द्वारा दी गई थी, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही कोई कर्मचारी गांव भेजा गया। इसके बाद जनसुनवाई पोर्टल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और ईमेल के माध्यम से विभाग को सूचना दी गई, पर अब तक कोई तकनीकी टीम मौके पर नहीं पहुंची।

स्थानीय निवासी रघुनाथ यादव ने बताया, “हमने कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जे.ई. का फोन लगातार बंद आ रहा है। ऐसा लगता है मानो विभाग को ग्रामीणों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

गांव के लोग अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और चाहते हैं कि जल्द से जल्द तकनीकी टीम भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago