मोतिहारी से पीएम मोदी का बिहार को बड़ा तोहफा: महिलाओं को आर्थिक संबल, राज्य को विकास की सौगात

मोतिहारी /बिहार(राष्ट्र की परम्परा डेस्क), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को डेढ़ महीने के भीतर तीसरी बार बिहार का दौरा किया और इस बार उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से राज्य को 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। उनका यह दौरा न सिर्फ बिहार के विकास के लिए अहम रहा, बल्कि महिलाओं के लिए भी एक बड़ी सौगात लेकर आया।

प्रधानमंत्री ने मोतिहारी में आयोजित जनसभा के दौरान “पीएम ग्रामीण आवास योजना” के अंतर्गत 162 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इस योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को आवास निर्माण में सहायता मिलेगी। साथ ही, उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups – SHGs) से जुड़ी लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाते हुए 400 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

मुख्य घोषणाएं और सौगातें:

₹7200 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण,₹162 करोड़ पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत जारी,₹400 करोड़ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में स्थानांतरित,पूर्वी चंपारण सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए जल, सड़क, बिजली व कृषि से संबंधित परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “बिहार के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आज जो योजनाएं शुरू की गई हैं, उनसे गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश की प्रगति अधूरी है। “स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज गांवों में बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। हमारी सरकार उनके सपनों को पंख देने के लिए निरंतर प्रयासरत है,” पीएम मोदी ने जोशीले अंदाज में कहा।

भीड़ से भरा जनसभा स्थल, उत्साह चरम पर
मोतिहारी में आयोजित जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

महिलाएं और ग्रामीण भारत
इस दौरे की खास बात यह रही कि पीएम मोदी का विशेष ध्यान ग्रामीण भारत, खासकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या राज्य में लगातार बढ़ रही है और सरकार इन समूहों को स्वरोजगार, लघु उद्योग और वित्तीय समावेशन के जरिए मुख्यधारा में लाना चाहती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

4 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

4 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

4 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

5 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

5 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

5 hours ago