Categories: Uncategorized

टेलीफोन व इन्टरनेट केबिलों के मकड़जाल से आज़ाद होंगे विद्युत विभाग के पोल

15 दिवस के पश्चात संचालित होगा अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अधिशासी अभियन्ता विद्युत शैलेन्द्र कुमार ने जनपद-बहराइच के शहरी क्षेत्र अन्तर्गत समस्त केबिल ऑपरेटरों को निर्देशित किया है कि विद्युत विभाग के पोलों पर टेलीफोन व इन्टरनेट केबिल लगाने के सम्बन्ध में यदि उनके द्वारा विभाग से कोई अनुमति प्राप्त की गई हो तो उसे तत्काल अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम 15 दिवसों के पश्चात विद्युत विभाग के पोलों पर लगी इन्टरनेट केबिलों को उतारने की कार्यवाही की जायेगी।अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद बहराइच के शहरी क्षेत्रों में विद्युत विभाग के पोलों पर बिना किसी पूर्व सूचना व विभागीय अनुमति के टेलीफोन व इन्टरनेट केबिल लगाई गई है, जो कि अधिक मात्रा में होने के कारण लटक रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना संभावित है। उन्होंने बताया कि प्रायः शासकीय बैठकों में इस स्थिति पर जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण द्वारा अप्रसन्नता जतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मेसर्स रिलायन्स जियो व मेसर्स एयरटेल प्रा.लि. के इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर को पूर्व में पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है, परन्तु उनके द्वारा इस सम्बन्ध में न तो कोई अनुमति अधोहस्ताक्षरी से प्राप्त की गई है और न ही कोई सूचना दी गई है। अधि.अभि. विद्युत ने समस्त सर्विस प्रोवाइडर को अन्तिम चेतवानी देते हुए स्पष्ट किया है कि 15 दिवस के पश्चात विभागीय पोलों से केबिल हटाने की कार्यवाही की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

7 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

7 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

7 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

9 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

9 hours ago