Categories: Uncategorized

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली आयोजित कर किया जागरूक

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकाश खण्ड के प्राथमिक विद्यालय हरनही व कंपोजिट विद्यालय बरसीपार के छात्र छात्राओं ने छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम ने किया। जहां वे पहले प्राथमिक विद्यालय हरनही पहुंच कर विद्यालय के बच्चों के साथ स्कूल चलो अभियान को हरि झंडी दिखाई जिसके बाद वहां से कंपोजिट विद्यालय बरसीपार पहुंचे और छात्र छात्राओं के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत हरि झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम मे दोनों विद्यालय के शिक्षकों समेत अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने हरनही विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह मे भी शामिल हुए जहां आठवीं कक्षा मे उत्तीर्ण आए तीन छात्र चीकू चौहान और विवेक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कंपोजिट विद्यालय बरसीपार मे कक्षा आठवीं के छात्रों की विदाई हुई जिसमें कक्षा मे उत्तीर्ण आए प्रथम स्थान पर अंतिमा ,द्वितीय स्थान पर तन्नू व तीसरे स्थान पर प्रगति को अवॉर्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय बरसीपार मे दस सालों से शिक्षक पद पर कार्यरत विनोद कुमार शनिवार को शिक्षक पद से रिटायर हुए जिनके सम्मान मे विद्यालय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम किया और छात्र छात्राओं सहित कार्यक्रम मे सभी शिक्षकों ने उपहार देकर सम्मानित किया वहीं उनके सेवा काल के उत्तीर्ण कार्यों की चर्चा किया। इस दौरान शिक्षक हरनही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शहंशाह हुसैन ,सहायक अध्यापक ऋषिकेश कुमार ,रिंकू भारती,शारदा गुप्ता ,बरसीपार विद्यालय की प्रधानअध्यापिका आयशा खातून ,नमो नारायण ,ब्रज किशोर व अन्य विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

7 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

8 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

9 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

9 hours ago