यूरोपियन यूनियन के साथ डीडीयू ने किया जीओ नाईट का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में विगत रात्रि जीओ नाईट का आयोजन किया गया। यह आयोजन यूरोपियन यूनियन और इंटरनेशनल जियोग्राफी यूनियन द्वारा प्रवर्तित अंतर्राष्ट्रीय “जिओ नाईट” के तहत किया गया।
यह अत्यन्त गर्व की बात है कि संपूर्ण भारत से केवल एक ही विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। जो कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय है। इस कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वर्णिमा सिंह के द्वारा कराया गया जिसकी अध्यक्षता यूरोपियन यूनियन ख़ुद कर रहा था।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भूगोल और भूगोलवेत्ताओं के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को भौगोलिक अवधारणाओं और अध्ययनों से परिचित कराना और भौगोलिक शोध को अधिक सुलभ बनाना है। इस कार्यक्रम में पावरप्वाइंट प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी और भौगोलिक पहेलियाँ का आयोजन किया गया जिसमें स्नातक एवं परास्नातक के छात्रों ने बहुत हर्षौल्लास के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओ मे स्नातक के छात्रों ने भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी प्रस्तुति दी और परास्नातक के छात्रों ने जूरी सदस्यों के साथ-साथ कई भौगोलिक जांचों के प्रचारक के रूप में कार्य किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमए द्वितीय सेमेस्टर एवं एमए चतुर्थ सेमेस्टर के बीच हुया जिसमें दोनो कक्षा के प्रतिभागियों ने भूगोल के कई आयामों से एक दूसरे से सवाल किये।
अंत में रात्रि 8 बजे सभी छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियो ने मिलकर ऊर्जा संरक्षण के लिए विभाग में 7-8 बजे अपने घरों की बिजली बंद कर तथा विभाग की सभी लाईट बंद कर कैंडल जलाकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प किया।
कार्यक्रम में भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिंह, शिक्षक गण डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. श्री प्रकाश के साथ कर्मचारी गण एवं 100 से अधिक छात्र उपस्थित थे। सबने एक साथ ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

36 minutes ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

9 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

22 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

22 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

22 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

22 hours ago