विद्युत विभाग का कर्मचारी कार्यालय मे लहरा रहा असलहा,विभाग मौन

विद्युत विभाग के सदर कार्यालय में मृतक आश्रित द्वारा तैनात है असलहा लहराने वाला कर्मचारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी चेतावनी व उपभोक्ताओं की जनसमस्या को तत्काल सुनवाई को लेकर सरकार गम्भीर दिख रही है एवं पुलिस विभाग असलहा को लेकर गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही कर रही है वही विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने कार्यालय में खुलेआम असलहा का प्रदर्शन करके विद्युत उपभोक्ताओं को डर और भय का आलम पैदा करने में लगे हुए हैं। मामला विकास खंड के बैकुंठपुर विद्युत विभाग के कार्यालय में देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विद्युत विभाग के कार्यालय बैकुंठपुर में सदर अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय मे मृतक आश्रित द्वारा तैनात कर्मचारी सूरज चौधरी एक बाबू की जगह तैनात कर्मचारी के रुप मे कार्यरत हैं जो कार्यालय आफिस मे एक असलहा का खुलेआम प्रदर्शन करके विद्युत उपभोक्ताओं के प्रति डर और भय का आलम पैदा करने के लिए इस तरह उपभोक्ताओं को दिखाता रहता है ऐसे कृत सरकारी कार्यालय में होना कानूनी अपराध की श्रेणी मे आता है फिर भी इस कर्मचारी पर कोई प्रभाव नही पड़ता है।जब एक आम व्यक्ति अगर असलहा का प्रदर्शन करता सोसल मीडिया या अन्य जगह मिलता है तो पुलिस विभाग तुरन्त कार्यवाही करके जेल भेजने का कार्य करती हैं यही नही मार्केट मे लॉच असलहा के रुप मे लाइटर का प्रदर्शन करने पर भी पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही करते देखा गया है लेकिन पुलिस विभाग द्वारा विद्युत विभाग के इस कर्मचारी पर एक भी नियम और कानूनी कार्यवाही देखने को नही मिला जिससे ऐसे दबंग कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही हो सके ऐसे मे यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है जो असलहा के दम पर कार्यालय में अपना रौब जमाता है और आये दिन विद्युत उपभोक्ताओं को फाईलों के नाम पर पैसों के चक्कर में परेशान करता रहता है ।
इस सम्बन्ध मे अधिक्षण अभियन्ता वाई पी सिंह ने कहा कि अगर असलहा का लाइसेंस उसके पास है तो अपने सुरक्षा के लिए रखा होगा अगर नही है तो वह कानूनी तौर पर गलत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

44 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago