भारी बारिश के चलते चार दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल

सादुल्लाहनगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र मे भारी वर्षा होने से लाखों उपभोक्ताओं की बिजली तीन दिन से गुल रही। गुरुवार को शुरू हुई बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। और उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। रेहरा विकासखंड क्षेत्र के अचलपुर चौधरी स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से पिछले 36 घंटे हुई लगातार बरसात और तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। और उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। अचलपुर 33/11 विद्युत उपपेंद्र से करीब 45 से अधिक गांवों को अलग-अलग फीडरो द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र से सादुल्ला नगर, मददौ, नेवादा, अचलपुर चौधरी, रामपुर अरना, गद्दीपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में फाल्ट व तार टूटने की घटना हुई है। जिसे ठीक करने में विभाग के कर्मी जुटे हुए हैं। वही बारिश के चलते मनकापुर से उपकेंद्र को मिलने वाली तैतीस हजार हाईटेंशन लाइन का इन्शुलेटर फट गया था।
बिजली कर्मी लाइन को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे रहे। पर खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी। अगर लाइन दुरुस्त नहीं होती है तो उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर रहना होगा। उपभोक्ता राहुल, मथुरा, नसीम, नन्हा,संतोष, प्रमोद कुमार, मेहीलाल, राम तीरथ, मुकेश उस्मान, फैजान, रशीद, महमूद व रोहित ने बताया कि जब जब बारिश होती है तब तब बिजली बेपटरी पर चली जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को बरसात के अंधेरे मे रात बिताने को मजबूर है। राजेश, हनुमान प्रसाद, रजनीश, गंगाराम ने बताया कि बरसात माह मे जहरीले जंतु से खतरा बना हुआ है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अश्ववान दे रहे। इस संबंध में एसडीओ राजकुमार यादव ने बताया कि तैतिस हजार फाल्ट होने के कारण दिक्कत हुआ है। तैतिस हजार सही हो गया है लोकल फाल्ट ठीक कर जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल हो जाने की सम्भावना है।

Karan Pandey

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

28 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

28 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

32 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

1 hour ago