इलेक्टोरल बांड योजना भारत का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।भाजपा द्वारा 2 जनवरी 2018 से अधिसूचित इलेक्टोरल बांड योजना आजाद भारत का सबसे बड़ी भ्रष्ट योजना बन गई है। भाजपा द्वारा सफेद तरीके से काला धन एकत्र करने की एक अपारदर्शी योजना बनाई गई।उक्त बातें नगर के टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा।उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी शक्ति के दुरूपयोग का एक नायाब तरीका बन गया है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस योजना का विरोध कर रही है।भाजपा चोर दरवाजे से चंदा दो धंधा लो का काम कर रही है। जैसे मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ़्रा ने अप्रैल 2023 में 140 करोड़ रुपये भाजपा को डोनेट किया और इसके ठीक 1 महीने बाद उन्हें 14400 करोड़ रुपये का ठाणे- बोरीबली ट्विन टनल प्रोजेक्ट मिल गया।
रामजी गिरि ने बताया कि फर्जी कम्पनियों के खिलाफ अभियान छेड़ने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने फर्जी कम्पनियों से भी चंदा लेने का काम किया। सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बाद कांग्रेस पार्टी की बात सही साबित हुई है कि यह चुनावी बांड योजना केवल अपने लाभ के लिए भाजपा लाई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश जारी करने के बाद भी एसबीआई इस योजना के लाभ उठाने वाले दलों का नाम 30 जून तक करनी की बात कह रही थी तब तक आम चुनाव सम्पन्न हो जाता। लेकिन कांग्रेस के विरोध व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मजबूर होकर इस योजना का खुलासा एसबीआई को करना पड़ा।अब देश की आम जनता भाजपा के इस भ्र्ष्टाचार को पूरी तरह से जान चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ,आनंददेव गिरि, चुन्नु,आलोक त्रिपाठी राजन, बृजेश सिंह राजा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

1 hour ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

1 hour ago

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों…

1 hour ago

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

1 hour ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

22 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

22 hours ago