संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा पूरे जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम करने जा रही है। जिसके अंतर्गत 3 बड़े कार्यक्रम 4 मार्च से 6 मार्च तक होंगे। जिसके तहत मैराथन दौड़, पदयात्रा/स्कूटी रैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का सभी मंडल में स्क्रीन लगाकर प्रसारण किया जाएगा।
इसी के तहत सोमवार लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद नगर में महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गयाl रैली हीरालाल इंटर कॉलेज से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मुखलिसपुर चौराहे पर समाप्त हुईl इस दौरान बच्चियों ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए कहा कि हर महिला के जुबान पर एक ही नाम है, आएंगे तो मोदी ही का नारा लगाते हुए रैली को सफल बनायाl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय अध्यक्षा अमिता सिंह ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, हम महिलाएं सुरक्षित हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है। जिसके तहत महिला मोर्चा पूरे देश में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्षा गोरक्ष क्षेत्र अमिता सिंह, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संध्या त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि सहित सैकड़ों महिलाओं व बच्चियों ने रैली में अपनी सहभागिता देते हुए रैली को सफल बनाया।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…