भाजपा ने श्रीराम-निषादराज की मित्रता के नाम पर निषादों के साथ किया छल: लौटनराम निषाद

समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र सामाजिक न्याय व सामाजिक समानता है

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित पीडीए जन पंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि
समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय, समता, समानता, भाईचारा की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय, सामाजिक समानता व सबकी तरक्की सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओं का निर्विवाद और आमसहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हैl उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास के मुख्य धारा में लाया जाए। भाजपा सरकार ओबीसी, एससी, एसटी को आरक्षण के नाम मिले इस विशेष अवसर को समाप्त करने की साजिश रच रही है।
उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे सामाजिक न्याय सम्मेलन के बारे में बताते हुए कहा कि पीडीए एक ऐसा जनांदोलन हैl जिसका उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित, शोषित और वंचितों को उनके हक- अधिकार के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार की दलित और पिछड़ा विरोधी नीतियों से आगाह करना है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातीय जनगणना का होना बहुत आवश्यक है। जातिगत आँकड़ा सामाजिक न्याय के लिए आवश्यक है।
निषाद ने कहा कि भाजपा ने श्रीराम-निषादराज की मित्रता के नाम पर निषाद समाज का वोट लिया पर इस समाज के साथ वादाखिलाफी व झूठा छलावा कर इनके.बालू-मोरम खनन व मत्स्यपालन पट्टा के अधिकार को छीन लियाl 17 अतिपिछड़ी जातियों के आरक्षण प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की गयी है,उसे समाप्त करना चाहती है।आगे कहा कि समाजवादी पार्टी शोषित, पीड़ित, वंचित समाज को सम्मान, संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए संकल्पित है।
सामाजिक न्याय सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो.कलाम व संयोजन राजेन्द्र यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन मेंहदावल नगर पंचायत चेयरमैन रमेश निषाद ने किया।
संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ सामाजिक न्याय सम्मेलन को पूर्व एमएलसी संतोष यादव सन्नी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामबृक्ष यादव, मेंहदावल नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामनयन निषाद, संतोष निषाद सभासद, मंजीत मौर्य सभासद, राधेश्याम निषाद एडवोकेट, वारिस अंसारी, सुगीता निषाद, रविशंकर रावत सभासद, महबूब पठान, रामपियारे यादव, हेमंत गुप्ता, हरिलाल लोधी, बालकिसुन निषाद, सत्येन्द्र पांडेय, महेश निषाद, राजेन्द्र यादव, रामलगन निषाद, रामदयाल राजभर आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

7 hours ago