कोलकाता में बुजुर्ग महिला की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहाला इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेचाराम चटर्जी स्ट्रीट स्थित प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रहने वाली महिला अनिता घोष की सोमवार सुबह चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट में अनिता घोष अपने वृद्ध पति के साथ रहती थीं। उनके पति पिछले करीब आठ वर्षों से गंभीर बीमारी और डिमेंशिया से पीड़ित हैं और पूरी तरह बिस्तर पर आश्रित हैं। घटना के समय वह मदद के लिए आवाज तक नहीं उठा सके।

शरीर पर कई वार, गला रेतने के निशान

पुलिस के अनुसार, अनिता घोष के शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं और उनका गला भी रेता गया था। शुरुआती जांच में इस हत्या को बेहद क्रूर और योजनाबद्ध बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घरेलू कर्मचारियों से पूछताछ

स्थानीय पार्षद और पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृद्ध दंपत्ति की देखभाल के लिए एक आया और एक रसोइया नियमित रूप से फ्लैट में आते थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने आया, रसोइया और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया में पत्नी की मौत: विक्रांत ने मानसलॉटर माना

परिवार ने जताया चोरी का शक

परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि हत्या लूट के इरादे से की गई हो सकती है। बताया गया है कि घर में करीब एक लाख रुपये नकद रखे थे, क्योंकि अनिता के पति बैंक जाने की स्थिति में नहीं थे। मृतका के बेटे का घर पास में ही किराए पर है।

एक परिजन ने कहा,
“मेरी भाभी को बेहद बेरहमी से मारा गया है। इतने चाकू के वार देखकर विश्वास नहीं होता कि कोई इतना क्रूर हो सकता है।”

संगीतकार थीं अनिता घोष

परिवार के अनुसार, अनिता घोष एक प्रतिभाशाली संगीतकार थीं और छात्रों को गायन सिखाती थीं। उन्होंने दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था और इलाके में एक शांत व सरल स्वभाव की महिला के रूप में जानी जाती थीं।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की साजिश, नकदी की मौजूदगी और घरेलू कर्मचारियों की भूमिका समेत हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – फ्रेंच वाइन पर 200% टैरिफ की धमकी, मैक्रों पर ट्रंप का वार

Karan Pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

4 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

4 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

4 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

5 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

5 hours ago