आम की जड़ के लिए हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत, कई घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नौहट गांव में आम की जड़ को उखाड़ने के विवाद में शुक्रवार देर शाम जमकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गईl वहीं कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना की सूचना पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नौहट गांव का हैl जहां दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था और देर शाम को सरकारी जमीन पर जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए जमीन का गड्डा खोदा जा रहा थाl जहां पर आम के पेड़ की जड़ निकली थी। गांव के निवासी यशवंत का आरोप है कि विपक्षी सरकारी जमीन से निकली लकड़ी को ले जा रहे थे। प्रधान प्रतिनिधि के कहने पर वह उन्हें लकड़ी ले जाने से मना कर रहे थे। इसके बाद विपक्षियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनको गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

6 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

7 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

7 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

7 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

7 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

7 hours ago