न्याय की मांग को लेकर 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं बुजुर्ग दम्पत्ति

जब पत्रकारों ने पूछा सवाल तो तहसीलदार हुए बेहाल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट आफिस के सामने स्थित मेहता पार्क में 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग दम्पत्ति को हटाने के लिए, बुधवार को 11 बजे दिन में दो अधिकारी लाव लश्कर के साथ पहुंचे। पूछने पर पता चला कि इसमें तहसीलदार निजामाबाद, एसडीएम अतिरिक्त प्रभार निजामाबाद हैं, जो भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से उनकी बातों को सुनने और उस बावत क्या कार्रवाई हो रही है, इसकी जानकारी देने के लिए आये हैं। बता दें कि एक दिन पूर्व भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग दम्पत्ति की हालत बिगड़ने पर उन्हें मण्डलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बुधवार की सुबह वे फिर आकर भूख हड़ताल पर बैठ गये। अधिकारियों द्वारा धरनारत बुजुर्ग दम्पत्ति को समझाने की कोशिश की गयी लेकिन बुजुर्ग दम्पत्ति उनकी बातों से अपने आप को संतुष्ट नहीं पाये और धरना से उठने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मौके उपस्थित तहसीलदार द्वारा पीड़ित पर धरना स्थल से उठने का दबाव बनाया जाने लगा,और मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई, इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा धरनार्थियों को हटाने के लिए एक ई-रिक्शा भी मंगवाया गया था। इस दौरान चल रही उहापोह के बीच पत्रकार मौके पर पहुंचे, पत्रकारों को देखते ही अधिकारियों के तेवर कुछ नरम हुए जब पत्रकारों द्वारा अधिकारियों से मौके पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो तहसीलदार ने कहा, हम कुछ नहीं बोलेेंगे और पत्रकारों पर भड़क गये। पत्रकारों ने पीड़ितों से जाकर उनसे बात की तो यह बात सामने आई कि कुछ दिन रात में दो पुलिस वाले आये थे और धमकी भी दिये कि धरना बंद करो तो मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा।
बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के बुद्धसेनपुर गांव निवासी लालचंद यादव अपनी पत्नी रमावती के साथ बीते दस दिनों से दबंग भूमाफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से अमल दरामद कराने का आरोप लगाते हुए, को लेकर धरने पर बैठे थे, दंपती का धरना जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में चल रहा था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

31 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

59 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago