ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला का आठवां दिन संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश और ललित कला एवं संगीत विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में चल रही 20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन ‘चित्रकला कार्यशाला’ का आठवां दिवस संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में बाल वर्ग और अन्य वर्ग को मिलाकर कुल 125 से अधिक बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने लोककला पर आधारित पेंटिंग कैनवास पर बनाने की तकनीक सीखी। जिसमें मधुबनी, फड़, पट चित्र आदि को बनाने को सीखा।
सीनियर वर्ग में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिवम कुमार गुप्ता, निवेदिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और कीर्ति उपस्थित रहे।
जबकि जूनियर वर्ग में आदित्य वर्मा और शिवांगी पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। ललित कला एवं संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो. ऊषा सिंह ने कार्यशाला का विवरण लिया और बच्चों के कार्यों की सराहना की। कार्यशाला संयोजक डॉ. गौरी शंकर चौहान और सह-संयोजक डॉ. प्रदीप साहनी और डॉ. प्रदीप राजोरिया ने कार्यशाला की समीक्षा की और बच्चों को प्रशिक्षित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

1 minute ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

1 minute ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 minutes ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

36 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

49 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

55 minutes ago