बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
ज़िला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वकीलों के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमें करीब छह अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। उधर मारपीट में घायल अधिवक्ता अनुराग रंजन का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी अधिवक्ताओं के साथ कुछ बाहरी लोगों ने न्यायालय परिसर में घुसकर हम लोगों पर जानलेवा हमला किया और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने बताया कि घायल होकर पांच अधिवक्ता आए हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद इस प्रकरण में पुलिस जांच में जुट गई है। उधर घटना के बाद अधिवक्ता एक-दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…