सुभाष प्रसाद निर्विरोध बने ब्लाक प्रमुख

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को बरहज ब्लाक प्रमुख का नामांकन होना था, जिसके लिए सुभाष प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख ई की दावेदारी के लिए तीन सेट में पर्चा खरीदा था जबकी किसी और ने समय समाप्ति तक कोई पर्चा नहीं खरीदा था, जिसपर सुभाष प्रसाद निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए।
इसके पूर्व 24 अगस्त को पूर्व ब्लाक प्रमुख सीमा पासवान ने जिला अधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह को त्यागपत्र सौपा जिसमे यह लिखा गया था की क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य लोगों के द्वारा हमारे कामकाज को लेकर असन्तोष जाहिर किया जा रहा है, अतः मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा दे रही हूं, जिस पर जिला अधिकारी के द्वारा नियम के तहत इस्तीफा देने की बात कही गई जिस पर 25 अगस्त को सीमा पासवान ने जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी को त्यागपत्र सौंपा जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर करते हुए इसकी प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश पंचायत आयोग को भेज दिया था, तभी से यह पद रिक्त था जिसके लिए सरकार के द्वारा ब्लाक प्रमुख के लिए उप चुनाव की तिथि निर्धारित किया गया उसके लिए आज नामांकन करने का आखिरी दिन था लेकिन प्रमुख पद के लिए समय समाप्त होने तक किसी अन्य के द्वारा कोई पर्चा नहीं खरीदा गया जिस पर सुभाष प्रसाद को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख घोषित किया गया।
सुभाष प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं सतत प्रयत्नशील रहूँगा और इस दौरा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित की।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago