सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का हुआ समापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत नानपारा के मुख्यालय अगैईया 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमान्डेंट कैलाश चन्द रमोला द्वारा आयोजित आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण चार मार्च से ग्यारह मार्च तक का सकुशल समापन समारोह का आयोजन किया गया,इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान वाहिनी के कार्यक्षेत्र अन्तर्गत बलाई गाँव, अचकवा,पुरैना रघुनाथपुर,विश्राम गाँव, भरहा, भादा, कसौंजी एवं सर्राकला के छात्र एवं छात्राओं को राज्य की राजधानी लखनऊ एवं दिल्ली के विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जे. डी. वशिष्ट उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने छात्र एवं छात्राओं के मार्गदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित एवं उनके उज्वल भविष्य कि कामना किया तथा छात्र एवं छात्रओं द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष भ्रमण के दौरान घुमे गये सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थानों के बारे संक्षिप्त वृत्तांत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने सीमा पर सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाये जा रहे सामाजिक व जन उत्थान कार्यों की प्रसंशा कर उन्हें सराहनीय कार्य बताया। कैलाश चन्द रमोला कमान्डेंट, ने बताया की एसएसबी का मुख्य उद्देश्य सेवा सुरक्षा और बन्धुत्व है। सरकार के आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल हर क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को हर क्षेत्र में मदद एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण कराती आ रही है। जिससे सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण युवा व्यवसाय कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर गंगा सिंह उदावत कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी डॉ राकेश रंजन द्वितीय कमान अधिकारी शेखर बजाज, उप कमान्डेंट पर्था सार्थी रॉय उप कमान्डेंट हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट संजय प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय नानपारा, उप निरीक्षक कुलदीप, गुप्तचर विभाग के साथ वाहिनी के समस्त बल कार्मिक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

23 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago