मूलभूत सुविधाए उपलब्ध न होने पर डीएम ने ज़तायी नाराजगी

बीडीओ, बीईओ व पंचायत सचिव का अग्रिम आदेश तक बाधित हुआ वेतन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं मंशानुरूप मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर अन्तर्गत जूनियर हाईस्कूल विशेश्वरगंज मतदान केन्द्र (कंछर) का निरीक्षण किया।
मतदान केन्द्र पर रैम्प व प्रकाश सहित मानक के अनुसार अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त न पाये जाने तथा मतदान केन्द्र पर बीएलओ का विवरण अंकित न होने पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी तथा पंचायत सचिव का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरित न किये जाने का निर्देश दिया,मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विगत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में कंछर मतदान केन्द्र पर मात्र 25.96 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था।
यहां पर मात्र 25 प्रतिशत मतदान होने की वजह जानने पर बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा डीएम को बताया गया कि मतदान केन्द्र से सम्बन्धित मतदाता सूची में ग्राम सुल्तानामाफी के नाम शामिल थे जिन्हें बड़ी में सूची से डिलीट किया गया है।
डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि कंछर व सुल्ताना माफी की मतदाता सूची का मिलान करते शत-प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर सूची को पूरी तरह त्रृटि रहित बनाया जाय। डीएम ने एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार व तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार को निर्देश दिया डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीटेशन कार्य का विरोध करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाय।
डीएम मोनिका रानी द्वारा तहसील प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया कि विधानसभा क्षेत्र के अन्य मतदान केन्द्रों की सूची में यदि डुप्लीकेसी की संभावना पायी जाती है तो उन्हे दुरुस्त किये जाये,डीएम ने
मतदान केन्द्र कंछर के निरीक्षण हेतु पहुंची डीएम ने जूनियर हाईस्कूल विशेश्वरगंज के परिसर में आयोजित जागरूकता शिविर का भी निरीक्षण किया तथा शिविर में मौजूद बुज़ुर्ग महिलाओं सरस्वती, दयावती व जैतूना ने ने बताया कि उन्हें मिलने वाली अपरिहार्य कारणों से रूक गई जिससे उन लोगों को गुज़र-बसर करने में कठिनाई आ रही है। डीएम ने बुजुर्ग महिलाओं को आश्वस्त किया उन्हें शीघ्र ही पेंशन प्राप्त होने लगेगी, बुज़ुर्ग महिलाओं को पेंशन न मिलने की शिकायत का भी डीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव अनूप पाण्डेय पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिया कि तत्काल पेंशन सम्बन्धी समस्या निस्तारण करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली बिल में सरचार्ज बढ़ाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, विजय रावत बोले- वापस हो फैसला, नहीं तो होगा जन आंदोलन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और सरचार्ज लगाए जाने…

2 minutes ago

Maharajganj News: नदी में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज और कुशीनगर जिले की सीमा पर स्थित टेढवा गांव के…

7 minutes ago

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

10 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

12 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

12 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

12 hours ago