नेत्री हत्याकांड : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की परिजनों से भेंट बोले- सपा के गुंडे दे रहे वारदात को अंजाम

कुछ अफसर सपाई मानसिकता से कर रहे हैं कार्य: ओपी राजभर

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की सुभासपा नेत्री नंदनी राजभर की दिनदहाड़े हत्या के बाद पार्टी के सुप्रीमो और प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को मृतका के घर पहुंच कर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त कीl इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर जमकर तंज कसाl
मंत्री श्री राजभर ने कहा कि समाजवादी सरकार के गुंडे पूर्वांचल में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैंl उन्होंने कहा कि नंदनी राजभर हमारे पार्टी की कार्यकर्ता थीl पुलिस प्रशासन लगा हुआ हैl चार अपराधी जेल भेजे जा चुके हैंl शेष अपराधी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगेl प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बेहतर तरीके से कम कर रही हैl
इस दौरान मंत्री ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्वांचल में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो गरीब परिवारों की जमीन का सौदा करवाता है और फिर उनकी जमीन लेने के लिए शराब और मुर्गा खिलाकर रजिस्ट्री करवा लेता हैl इसके बाद जब गरीब परिवार पैसा मांगता है तो उनके साथ नंदनी राजभर जैसा अंजाम किया जाता हैl
श्री राजभर ने कहा कि उनकी नेता नंदनी राजभर ऐसे लोगों के खिलाफ काम कर रही थीl ऐसे गिरोह के गुंडों ने उसकी हत्या कर दीl उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में एक जाति विशेष के लोगों को ऐसा संरक्षण मिला कि वह आज भी माफियागिरी कर रहे हैंl प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है और ऐसे सपाई गुंडों से निपटने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जा रही हैl लेकिन, अभी भी कुछ अफसर सपाई मानसिकता से कार्य कर रहे हैंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

19 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

21 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago