महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आठ दिवसीय समारोह का आगाज़

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन मन्दिर परिसर में रविवार को आठ दिवसीय समारोह का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात कैरम, जनरल क्विज़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, चम्मच दौड़, पासिंग द पार्सल, मेंढ़क दौड़, टॉफ़ी दौड़, रंगोली, स्लो साईकिल रेस, मेहंदी रचाओ इत्यादि प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराई गईं एवं सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही साथ महाराजा अग्रसेन रसोई का आयोजन प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभा के सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए समस्त कार्यक्रमों का आनंद लिया व खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन भी किया।

उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के जन सम्पर्क अधिकारी सौम्य अग्रवाल ने बताया कि सभा अध्यक्ष निष्काम गुप्ता व सचिव मनीष तुलस्यान के नेतृत्व में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में 15 अक्टूबर तक लगातार प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा, साथ ही अलग अलग दिन गौ सेवा, रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर, फिजियोथेरेपी व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सहित क्रिकेट, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

समस्त कार्यक्रमों के आयोजन में अशोक गुप्ता, सुशील हमीरवासिया, अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, पंकज अग्रवाल, साकेत तुलस्यान, शुभम बंसल, प्रवीण अग्रवाल, अरुण केडिया, विवेक भावसिंहका, अंकित अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

3 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

4 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

4 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

4 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

4 hours ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago