लाल सड़न रोग से हो जायें सावधान-महा प्रबंधक गन्ना

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
बजाज चीनी मिल इटई मैदा में गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही कुशीनगर से आए डॉक्टर विनय मिश्रा कीट रोग वैज्ञानिक एवं वाई पी भारती पादप रोग विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा मिल परिक्षेत्र के ग्राम महुआ इब्राहिम,गुमड़ी,गिद्धौर,चमरूपुर,दुभरा में कृषकों के गन्ना फ़सल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरांत मिल परिक्षेत्र के ग्राम दुभरा में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें कृषक सहसराम,दु:खी,कल्लू वर्मा,नोहर,राम विचारे आदि कृषक मौजूद रहें। जिसमें डॉक्टर विनय मिश्रा ने किसानों को बताऐं कि गन्ना प्रजाति को.0238 अब लाल सड़न रोग से ग्रस्त हो चुकी है।अतःकिसान भाई समय रहते बीज बदलाव कर लें तथा इसके स्थान पर गन्ना प्रजाति को.0118,कोलख 14201 को.15023,को.शा.98014 (जल भराव वाले क्षेत्र में) की बुवाई करें।गन्ना प्रजाति copk-5191 की बुवाई किसी भी दशा में ना करें। बुवाई से पूर्व ट्राइकोडर्मा से भूमि उपचार व थायोफिनाइट मिथाइल से बीज उपचार करना ना भूलें तथा रोग ग्रस्त खेत में फसल चक्र अपनायें अर्थात एक वर्ष तक उस खेत में गन्ने की बुवाई ना करें। इस अवसर पर महाप्रबंधक गन्ना संजीव शर्मा ने बताया कि भूमि शोधन व बीज उपचार के लिए कवकनाशी दवाएं चीनी मिल द्वारा अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। तथा बीज बदलाव हेतु घर-घर बीज हर घर बीज योजना के अंतर्गत किसानों को नवीनतम वैकल्पिक गन्ना प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।किसान भाई अपनी किसी भी समस्या के समाधान हेतु 24 घंटे मिल स्थित गन्ना क्लीनिक में संपर्क कर सकते हैं। परिक्षेत्र भ्रमण उपरान्त बैज्ञानिकों द्वारा गन्ना टीम को लाल सड़न रोग के उन्मूलन के संबंध प्रशिक्षित भी किया गया जिसमें इकाई प्रमुख राकेश यादव,महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार शर्मा,कम्युनिकेशन प्रबंधक केपी सिंह,सहायक महाप्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा,योगेश त्रिपाठी प्रबंधक गन्ना,विजय पाण्डेय अपर प्रबंधक गन्ना,रघुराम यादव प्रबंधक गन्ना,बृजेश प्रताप सिंह प्रबंधक गन्ना,रामायन पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago