ईद उल फितर का जिलाधिकारी ने दिया बधाई
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ईद-उल -फितर के दृष्टिगत अंजुमन इस्लामिया ईदगाह और जामा मस्जिद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर अमन, भाईचारे और खुशियों का पैगाम देने वाला पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी तथा इसे पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया की विशेष निगरानी की जा रही है। यदि कोई शख्स सोशल मीडिया पर घृणित एवं शांति व्यवस्था के प्रतिकूल पोस्ट करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपदवासी सोशल मीडिया जनित अफवाहों से दूर रहे और परिवार संग खुशियां मनाए। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…