कार्यकर्ताओ के दम पर जीतेंगे चुनाव-दयाशंकर सिंह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा नगर पंचायत चुनाव के तहत सलेमपुर के चेरो मार्ग स्थित भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू के कार्यालय पर परिवहन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव सलेमपुर में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी प्रत्याशी को जिताने में लग जाये।भाजपा एक ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए समय आने पर समायोजित भी करती है।
केंद्र और प्रदेश सरकार आज विकास की परिगाथा लिख रहे है।विकास ही हमारा एजेंडा है। हमने सरकार आने पर आवास,फ्री में बिजली कनेक्शन, फ्री गैस एवम फ्री राशन मुहैया कराया है। नगर पंचायत सलेमपुर से राजेश सिंह मन्टू को विजयी बनाइये। जिससे सलेमपुर नगर पंचायत का विकास छप सके।जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि आज चुनाव चिन्ह का आवंटन हो गया है।अब सामाजिक संरचना के आधार पर हमलोग लोगो के बीच जायेगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर वोट मांगा जाएगा।जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओ के उत्साह से लग रहा है कि सलेमपुर नगर पंचायत में इस बार कमल जरूर खिलेगा।उक्त अवसर पर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र,समन्वयक बृजेश धर दूबे, संयोजक रविशंकर मिश्र के अलावा जितेंद्र प्रताप राव, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,शिवकुमार राजभर,सम्पूर्णानंद गुप्ता,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय आदि ने भी अपनी बात रखी।

rkpnews@desk

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

22 minutes ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

1 hour ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

3 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

4 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

4 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

19 hours ago