ईद उल अजहा का पर्व अकीदत के साथ परम्परागत तरीके से मनाया गया

सिकन्दरपुर/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस के पर्याप्त व्यवस्था के बीच सोमवार को नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने नगर के ईदगाह,शाही मस्जिद और औलिया मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दी।बाद में अपने- अपने घर पहुंच कर क्षमता के अनुसार छोटे व बड़े जानवरों की कुर्बानी करा के उस के तबर्रुक के तीन हिस्से में से एक हिस्सा गरीबों व एक हिस्सा दोस्त अहबाब में तक़सीम कराया। इस पाक मौके पर समाजसेवी गनेश प्रसाद सोनी,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, डॉ उमेश चन्द, एडवोकेट जितेश कुमार वर्मा, डॉ आशुतोष गुप्ता, भीष्म यादव सहित दीगर राजनीतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने ईदगाह पर पहुंच कर मुस्लिम भाइयों को ईद अल अजहा की मुबारकबादी दी।
शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन की तरफ से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व नमाज अदा होने वाली मस्जिदों के आसपास पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार झा, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,थाना प्रभारी दिनेश पाठक एलआईयू आदित्य पूरी नगर में लगातार भ्रमण करते रहे। बकरीद के अवसर पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नगर में समुचित सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

24 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

31 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

50 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

2 hours ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

2 hours ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

3 hours ago