कड़ी सुरक्षा के बीच निकली ईद मिलादुन्नबी की जुलूस

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदरसा गौसिया अनवारुल उलूम मलसी खास से प्रधानाचार्य सादिक अली व मौलाना सूफी कलीम साहब ने ईद मिलादुन्नबी के जलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जुलूस मलसी चौराहा से मदीना बाजार,रामपुर महुआबारी, बेलम्हा बाजार,अमरपुर,बजरहां,बघौचघाट के हाजी मार्केट में जुलूस पहुँची।जहाँ पकहॉ,हरिमहुअवा रामनगर,सिखनी, कोटवा मिश्र,शेख सेमरी, मेंहांहरहंगपुर,बसडीला मैनुद्दीन, मोतीपुर आदि गांव से आयी जुलूस हाजी मार्केट में मिली।इस दौरान समाजसेवियों ने जगह जगह स्टाल लगाकर जलपान कराया।उसके बाद जलूस मेहाहरहंगपुर,सेमरी, बसडीला मैनुद्दीन,तुर्कपट्टी,मोतीपुर,बेलवनिया होते हुए पुनः मदरसा गौसिया अनवारुल उलूम मलसी खास चौराहे पर जुलूस पहुंच कर सम्पन्न हुआ।मलसी खास में मौलाना सूफी कलीम साहब खिताब फरमाते हुवे इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और इस्लाम धर्म को अमन व शांति का पैगाम देंने वाला बताया।वहीं मौलाना बदरुद्दीन सिद्दीकी ने हजरत मुहम्मद साहब को शांति का पैगाम देने वाला बताया।वही प्रधानाचार्य सादिक अली ने जुलूस में आये सभी लोगों का खैर मकदम किया।और वतन के लिए अमन व अमान की शांति के लिए दुआ मागीं और मिठाईया बांटी।बड़ी संख्या में सुरक्षा की इंतजाम के बीच बघौचघाट पुलिस बल तैनात रही। त्योहार सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानचार्य सादिक अली,डॉ कमरे आलम, नौशाद अहमद,वसीम अकरम,कलाम प्रधान,इसराज अहमद,परवेज खान, मंजूर हसन,फतेह सिद्दीकी,मुराद अहमद,जरखेज आलम हीरो,आजाद सिद्दीकी, वलीउलाह, मेराज अहमद,सद्दाम शेख,इरसाद अहमद,मेराज खान,रब खान,डॉ ऐनुलहक सिद्दीकी,जावेद आलम,जमशेद आलम, सलाउद्दीन खां,एकलाखा साहब,रईस अहमद,अरबाज खान, कमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना पुलिस बल के साथ जलूस का जायजा लेते भ्रमणशील रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

24 फरवरी से शुरू होगा अनुपूरक पुष्टाहार वितरण अभियान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जनवरी 2026 के अनुपूरक पुष्टाहार वितरण को लेकर सभी…

10 minutes ago

समालोचना उसका हक़

कविता की रचना जब कोई कविअपनी कल्पना में जाकर करता है,यदि पाठक रचना में गलती…

17 minutes ago

होली महोत्सव 24 फरवरी से 3 मार्च 2026- होलाष्टक से धूलिवंदन तक-चंद्रग्रहण,आस्था, ज्योतिष और व्यवहारिकता के बीच संतुलन

होलाष्टक की मान्यताएं हमें संयम,अनुशासन और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं, जबकि होली का रंगोत्सव…

58 minutes ago

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

2 hours ago

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरिक्षण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…

2 hours ago

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…

2 hours ago