पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष ने किया अपील
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिला के बिलरियागंज थाना प्रांगण में शिवरात्रि को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में थाना क्षेत्र के कई गांव के संभ्रांत लोग मौजूद थे, उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पाण्डेय ने शिवरात्रि के मेले के विषय में विस्तृत जानकारियां ली, उन्होंने पूछा कि कहीं भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी हो तो लोग बताएं प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है । शिवरात्रि की झांकी या मेले मे किसी भी तरह का कोई व्यवधान पैदा न हो इसके लिए वालेंटियर्स और पुलिस प्रशासन साथ साथ रहेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मांस बेचने वाले दुकानदारों से कह देंगे कि, शिवरात्रि के दिन यानी 16 फरवरी को अंडा, मीट, मछली की सभी दुकान पूरी तरह से बन्द रहेंगी, यदि कोई दुकान खोलते हुए पाया गया तो उसके साथ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…