Monday, April 20, 2026
Homeआजमगढ़जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा पत्रकारों को सम्मानित कर वितरित की गई...

जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा पत्रकारों को सम्मानित कर वितरित की गई शिक्षण सामग्री

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
समिति के संस्थापक डॉ जे आर प्रजापति ने बताया कि संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति, निरंतर शिक्षण सामग्री वितरित करने और लगातार अपने अपने कार्य क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मीयों, चिकित्सकों एवं पत्रकारों के सम्मान करने हेतु कार्य कर रही है। इसी के क्रम में आज वीर बिरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र तृतीय पर क्षेत्र के तेज तर्रार गरीबों की आवाज को बुलंद करने वाले पत्रकार रिंकू चौहान का सम्मान किया गया है, और इस सम्मान कार्य करने के उपरांत गरीब बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया गया एवं मौसमी रोगों से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधी दवा (इलेक्ट्रो होम्योपैथी) पिलाई गई।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉक्टर जे आर प्रजापति, जियाउल हक,अध्यक्ष विनय कुमार राय उर्फ डबल्यू राय एवं सदस्य जमालुद्दीन शाह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments