Categories: Uncategorized

डीडीयू में एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट कैरियर लाउंज की होगी स्थापना

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विश्वविद्यालय की नई पहल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) में छात्रों की रोजगार योग्यताओं को बढ़ाने और शिक्षा एवं उद्योग के बीच सेतु स्थापित करने हेतु जल्द ही शिक्षा से रोजगार कैरियर लाउंज की स्थापना की जाएगी। यह पहल भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से संचालित की जा रही है।
यह दूरदर्शी पहल भारत सरकार एवं महानिदेशक (रोजगार) के संयुक्त सचिव अजय शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। जिसका उद्देश्य छात्रों को करियर परामर्श, उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे शिक्षा से सीधे रोजगार की दिशा में सुगम और प्रभावी रूप से अग्रसर हो सकें।

एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट (ई2ई) कैरियर लाउंज, राष्ट्रीय कैरियर सेवा और मॉडल कैरियर सेंटर्स की सफलता से प्रेरित है और यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत कार्य करेगा।
श्री शर्मा ने विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कहा है कि “शिक्षा को अवसरों में बदलना ही समय की आवश्यकता है। एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट कैरियर लाउंज एक राष्ट्रीय पहल है जो युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके भविष्य को दिशा देने के लिए कार्य करेगी।”
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि “गोरखपुर विश्वविद्यालय उन प्रारंभिक संस्थानों में शामिल है, जहां एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट कैरियर लाउंज की स्थापना की जा रही है। यह पहल हमारे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, करियर मार्गदर्शन और उद्योग से जुड़े अनुभव प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगी। यह विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है कि हम अपने छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि करियर की दिशा भी दें।”

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago