मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। चेंबूर के शिल्पकार, शिक्षा महर्षि और कर्मयोगी स्व. हशु अडवाणी की सौवीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। विधायक तुकाराम काते और स्वामी विवेकानंद स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक वशिष्ठ ने हशु आडवाणी की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की. साथ ही काते ने नारियल तोडकर हशु अडवाणी चौक के विकासकार्य का उदघाटन किया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक तुकाराम काते ने बताया कि क्यों हशु अडवाणी लोगों में इतने लोकप्रिय थे? नई पीढ़ी को अडवाणी से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान विधायक तुकाराम काते ने स्वर्गीय हशु अडवाणी चौक के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया.। उन्होंने बताया कि झामा चौक से लेकर सुमन नगर तक निर्माणाधीन सड़क को हशु अडवाणी मार्ग नाम देने के लिए वह मनपा को पत्र दे चुके हैं साथ ही चेंबूर नाका में बन रहे मेट्रो स्टेशन को भी हशु अडवाणी नाम दिया जाये इसके लिए वह प्रयासरत हैं।।हशु अडवाणी जन्म शताब्दी महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विठ्ठल खरटमल, पूर्व नगरसेविका आशा मराठे, पूर्व नगरसेविका राजश्री पालांडे, शिवसेना नेता लक्ष्मण कोठारी, चेंबूर भाजपा के पदाधिकारी विजय राजपाल, बीजेपी यूथ विंग के मुंबई के नेता वेदांत लालवानी, सिंधी समाज नेता अजित मनियाल, चेम्बूर भाजपा सिंधी विभाग के अध्यक्ष सुरेश आमलानी और राज सदाशिव लोखंडे सहित कई मान्यवर मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक वल्लभ झवेरी, कार्याध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष प्राची राजपाल, कोषाध्यक्ष सुषमा पांडे, सेक्रेटरी आशा झा और अमरनाथ कैथवास ने अपना योगदान दिया. तो वहीं समिति के मुख्य संयोजक और सूत्र संचालक शंकर कांबळे ने अतिथियों का स्वागत किया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास्तव ने दी।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…