नौ मांगों को लेकर भूमाफिया व पुलिस के खिलाफ अनशन पर बैठे थे संपादक राजाराम जैसवाल।

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर अनशन को किया खत्म,

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
खबरें आज भी के संपादक व जयराम सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम जैसवाल ने 20 जून को मानखुर्द -गोवंडी पुलीस थाने के अधिकारियों के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे। जैसवाल ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा था कि मानखुर्द पुलिस स्टेशन भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध कब्जा कर रही है और आरोप यह भी किया था की जमीन कब्जा करने के लिए भूमाफिया जानबूझकर आग लगवा रहे है साथ ही मानखुर्द – गोवंडी में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार होता है जिसमें युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है ऐसे अनेक कारोबार है जो मानखुर्द पुलिस स्टेशन की हद में चल रहे हैं ज्ञात हो की 2 जून को जनता नगर में एमएमआरडी के खुले भूखंड पर 6 गाले बनाने का अवैध निर्माण किया जा रहा था इस बात की खबर यूट्यूब चैनल सोशल मीडिया प्लेटफार्म व हिंदी दैनिक राष्ट्र की परम्परा में खबरे प्रकाशित हुई थी तब भूमाफियाओं ने काम बंद कर दिया और उनके जगह कब्जा करने का प्लान फेल हो गया संपादक राजाराम जैस्वाल ने इस संदर्भ में संबंधित पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी थी बावजूद भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की दैनिक अखबारों में खबर प्रकाशित होने का गुस्सा मन में रखकर पुलिस और भूमाफिया ने मिलकर 6 जून शाम 6:20 को एक अनजान महिला को खबरें आज भी के कार्यलय में भेज कर झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फर्जी केस बनाकर संपादक राजाराम को फसाने का षड्यंत्र किया था इस फर्जी मामले को लेकर खबरें आज भी के संपादक व जयराम सेवा फाउंडेशन की ओर से मानखुर्द के संविधान चौक पर 20 जून को भारी बरसात में आमरण अनशन किया गया। अनशन से घबराई पुलिस ने संपादक राजाराम से मुलाकात की साथ ही संबंधित दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी ऐसा आश्वासन देकर अनशन को खत्म करवा दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

38 minutes ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

49 minutes ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

2 hours ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

2 hours ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

2 hours ago