रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मईल थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सड़क पर दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।मृतकों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव और विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव, निवासी थाना मईल क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के सफल अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…
देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…
फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…
किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…
लेखक: अभिषेक कुमार 21 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई ऐसी महान विभूतियों के जन्मदिवस…